विज्ञान की शाखाए परिभाषा/अर्थ
विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान है, जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं। विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिये भी करते हैं, जो तथ्य, सिद्धान्त और तरीकों को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि किसी भी विषय के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते है।
1.एनाटोमी (Anatomy) ⇒यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जो शरीर की आंतरिक संरचना से संबंधित है।
2.एंथ्रोपोलोजी (Anthropology) ⇒यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें मानव के विकास रीति -रिवाज, इतिहास परम्पराओं से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
3.एस्ट्रोलोजी (Astrology) ⇒यह विज्ञान मानव के जीवन पर विभिन्न नक्षत्रों के प्रभावों का अध्ययन करता है, इसे ज्योतिषशात्र भी कहते हैं।
4.एस्ट्रोनोमी (Astronomy) ⇒यह खगोलीय पिण्डों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
5.सिरेमिक्स (Ceramics) ⇒यह टेक्नोलॉजी की वह शाखा है जो चीनी मिट्टी के बर्तन तैयार करने से संबंधित है।
6.कीमोथिरेपी (Chemotheraphy) ⇒यह चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा जिसमें रासायनिक यैगिकों से उपचार किया जाता है।
7.कोस्मोलोजी (Cosmology) ⇒यह समस्त ब्रह्माण्ड का अध्ययन करने वाली विज्ञान की एक शाखा है।
8.क्रायोजेनिक्स (Cryogenics) ⇒यह निम्न ताप के विभिन्न प्रयोगों तथा नियंत्रणों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
9.इकोलोजी (Ecology) ⇒यह विज्ञान वनस्पतियों तथा प्राणियों के पर्यावरण या प्रकृति से संबंधो का अध्ययन करता है।
10.एंटोमोलोजी (Entomology) ⇒जंतु विज्ञान की यह शाखा कीट -पतगों का व्यापक अध्ययन करती है।
11.एपिडीमियोलोजी (Epidemiology)⇒चिकित्सा विज्ञान की यह शाखा महामारी और उनके उपचार से संबंधित है।
12.एक्स-बायोलोजी (Ex-biology) ⇒इस विज्ञान के द्वारा पृथ्वी को छोड़कर अन्य ग्रहों व उपग्रहों पर जीवन की संभावनाओं का अध्ययन किया जाता है।
13.जियोलॉजी (Geology) ⇒भूगर्भ संबंधी अध्ययन उसकी बनावट संरचना आदि का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
14.जियोलॉजी (Gerontology) ⇒भूगर्भ संबंधी अध्ययन, उसकी बनावट, संरचना आदि का अध्ययन किया जाता है।
15.जिरोंटोलॉजी (Gerontology) ⇒वृद्धावस्था से संबंधित तथ्यों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
16.होर्टीकल्चर (Horticulture) ⇒फल-फूल व साग-सब्जी उगाने, बाग़ लगाने, पुष्प उत्पादन का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
17.हाइड्रोपैथी (Hydropathy) ⇒इस विज्ञान के द्वारा पानी से रोगों की चिकित्सा होती है ।
18.हाईजीन (Hygiene) ⇒स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला यह स्वाथ्य का विज्ञान है।
19.होलोग्राफी (Holography) ⇒यह लेसर पुञ्ज से त्रिविमीय चित्र बनाने वाली एक विधि है।
20.होरोलोजी (Horology) ⇒यह समय मापने वाला विज्ञान है।
21.मैमोग्राफी (Maemmography) ⇒यह स्त्रियों में पाये जाने वाले ब्रेस्ट कैंसर की जाँच करने वाले चिकित्सा विज्ञान की शाखा है।
22.मित्रियोलोजी (Metreology) ⇒मौसम की दशाओं में होने वाली क्रियाओं तथा परिवर्तनों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
23.मौरफोलोजी (Morphology) ⇒पृथ्वी पर पाये जाने वाले प्राणियों तथा पौधों की संरचना, रूप प्रकार आदि अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
24.न्यूरोलोजी (Neurology) ⇒मानव शरीर की नाड़ियों या तंत्रिकाओं का अध्ययन तथा उपचार इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
25.ओडोन्टोग्राफी (Odontography) ⇒दांतों का अध्ययन करने वाली चिकित्सा विज्ञानं की यह एक शाखा है।
26.ऑप्टिक्स (Optics) ⇒प्रकाश के प्रकार व गुणों का अध्ययन करने वाले भौतिकशास्त्र की यह एक शाखा है।
27.ऑरनीथोलॉजी (Ornithology) ⇒इस विज्ञान में पक्षियों से संबंधित अध्ययन किया जाता है।
28.ऑस्टियोलॉजी (Osteology) ⇒प्राणिविज्ञान की इस शाखा में हड्डियों का अध्ययन किया जाता है।
29.पोमोलॉजी (Pomology) ⇒यह विज्ञान फलों के अध्ययन से संबंधित है।
30.सिस्मोलॉजी (Seismology) ⇒विज्ञान की इस शाखा द्वारा भूकम्पों का अध्ययन किया जाता है।
31.एरोनौटिक्स (Aeronautics) ⇒इस विज्ञान की शाखा के अन्तगर्त वायुयान संबंधी तथ्यों का अध्ययन होता है।
32.एस्थेटिक्स (Asethetics) ⇒इस शाखा के अन्तगर्त सौंदर्य शास्त्र का अध्ययन होता है।
33.एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) ⇒यह घासों से संबंधित विज्ञान की शाखा है।
34.अरबोरीकल्चर (Arbori Culture) ⇒यह वृक्ष उत्पादन संबंधी विज्ञान की शाखा है।
35.आरकियोलॉजी (Archaeology) ⇒यह पुरातत्व संबंधी विज्ञान की शाखा है।
36.एस्ट्रोफिजिक्स (Astrophysics) ⇒यह नक्षत्रों के भौतिक रूप से संबंधित खगोलीय अर्थात खगोल भौतिकी विज्ञान की शाखा है।
37.कैलिस्थेनिक्स (Calisthenics) ⇒इस शाखा के अंतगर्त शारीरिक सौन्दर्य एवं शक्तिवर्धक व्यायामों की विधियों संबंधी ज्ञान का अध्ययन होता है।
38.कांकोलॉजी (Conchology) ⇒इस शाखा के अंतगर्त शंखविज्ञान का अध्ययन होता है।
39.कास्मोगोनी (Cosmogony) ⇒इस शाखा के अंतगर्त ब्रह्माण्डोत्पत्ति सिद्धान्त का अध्ययन।
40.कस्मोग्राफी (Cosmography) ⇒इस शाखा के अन्तगर्त विश्व रचना संबंधी ज्ञान का अध्ययन होता है।
41.क्रिप्टोग्राफी (Cryptography) ⇒इस शाखा के अन्तगर्त गूढ़लेखन या बीजलेखन संबंधी ज्ञान का अध्ययन होता है।
42.एपीग्राफी (Epigraphy) ⇒इस शाखा के अंतगर्त शिलालेख संबंधी ज्ञान का अध्ययन होता है।
43.एथनोग्राफी (Ethonography) ⇒इस शाखा के अंतगर्त मानव जाती का अध्ययन होता है।
44.इथोलोजी (Ethology) ⇒इस शाखा के अन्तगर्त जीवों की जातियों के विभेदों का अध्ययन किया जाता है।
45.जेनीकोलॉजी (Genecology) ⇒इस शाखा के अन्तगर्त जीवों की जातियों के विभेदों का अध्ययन होता है।
46.जियोडेसी (Geodesy) ⇒इस शाखा के अन्तगर्त भूगणित ज्ञान का अध्ययन किया जाता है।
47.जियोमेडीशिन (Geomedicine) ⇒यह औषधि शास्त्र की वह शाखा है जो जलवायु तथा वातावरण का स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन करती है।
48.हीलियोथिरेपी (Heliotherapy) ⇒सूर्य के प्रभाव से चिकित्सा करने की प्रकिया कहते हैं।
49.हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics) ⇒इस शाखा के अंतगर्त जल संवर्धन का अध्ययन किया जाता है।
50.हाइड्रोस्टेटिक्स (Hydrostatics) ⇒इस शाखा के अंतगर्त द्रव्यस्थैतिक का अध्ययन किया जाता है।
51.लेक्सीकोग्राफी (Lesicography) ⇒यह शब्दकोश संकलन तथा लिखने की कला है।
52.न्यूमरोलॉजी (Numerolgoy) ⇒यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें अंकों का अध्ययन किया जाता है।
53.न्यूमिसमेटिक्स (Numismatics) ⇒इस विज्ञान की शाखा के अंतगर्त पुराने सिक्कों का अध्ययन होता है।
54.फिकोलॉजी (Phycology) ⇒इन शाखा के अंतगर्त शैवालों का अध्ययन होता है।
55.सेलीनोलॉजी (Selinology) ⇒इस शाखा के अंतगर्त चन्द्रमा के मूल स्वरूप तथा गति के वर्णन का अध्ययन किया जाता है।
56.सेरीकल्वर (Sericulture) ⇒इस शाखा के अंतगर्त रेशम के कीड़े के पालन और उनसे रेशम के उत्पाद का अध्ययन किया जाता है।
57.टेलीपेथी (Telephathy) ⇒इस शाखा के अंतगर्त मानसिक संक्रमण की प्रकिया का अध्ययन होता है।
58.हिप्नोलॉजी (Hypnology) ⇒इस शाखा के अंतगर्त नींद का अध्ययन होता है।
59.टॉक्सीकोलॉजी (Toxicology)⇒इस शाखा के अंतगर्त विषों के बारे में अध्ययन होता है।
1 comment:
Deferent types of science subjects pls share now
Post a Comment